{"_id":"5898bd034f1c1b224a378586","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-one-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत मुस्तफाबाद निवासी महेश (65) पुत्र जसराज सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी निवासी सूरज (20) पुत्र जवाहिर लाल रविवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ापुर गांव निवासिनी सरोज (22) पुत्र जवाहिर सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इनके अलावा महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनीपुर गांव निवासी सुनील (18) पुत्र रामनेहाल व मूलचंद्र (20) पुत्र सभापति रविवार देर शाम एक ही बाइक से महरुआ से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर टैंपो की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।