{"_id":"5839c1144f1c1b983513ca5a","slug":"five-people-injured-in-accidents-including-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत पांच लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत पांच लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न हादसों में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर निवासी रामपदारथ (66) पुत्र संतराम शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकपुर गांव निवसी कालीचरन (30) पुत्र रामानंद शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव निवासी दिलीप (14) पुत्र सुरेश शनिवार सुबह बाइक से सम्मनपुर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियाबाजार निवासी कृष्णकुमार (28) पुत्र संजय शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी रामलौट (55) पुत्र गिरिजाशंकर शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।