फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people injured by the collision of vehicles

वाहनों की टक्कर से पांच लोग घायल

Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five people injured by the collision of vehicles
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के पवई थाना अंतर्गत मित्तूपुर निवासी सम्राट (24) गुरुवार को टांडा नगर स्थित अपनी बहन से मिलने के लिए गया हुआ था। शुक्रवार को पूर्वाह्न वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह सैदापुर बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत ककरडिल्ला निवासी नन्हें (42) शुक्रवार को सुबह बाइक से अकबरपुर से घर लौटने के दौरान गंजा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया गांव निवासी राजेश कुमार (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जमुनीपुर निवासी सुरेश कुमार (36) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर लौटने के दौरान बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शकुंतला देवी (55) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed