फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people including two brothers sentenced to life imprisonment in murder case

Ambedkar Nagar News: हत्या के मामले में दो सगे भाइयों समेत पांच को उम्रकैद

Wed, 23 Oct 2024 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Five people including two brothers sentenced to life imprisonment in murder case
अंबेडकरनगर। आठ वर्ष पहले राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दो सगे भाइयों समेत पांच दाेषियों को अपर जनपद न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर थाना क्षेत्र के घनघटा निवासी राजेश पाल ने आठ वर्ष पहले दर्ज कराए केस में कहा था कि वह चार पहिया वाहन से परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कम्हरिया घाट के पास गांव के प्रवीण पाल व अन्य लोग आए और भाई राकेश पाल पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में घनघटा निवासी सगे भाइयों प्रवीण पाल, श्रवण पाल, अमरेंद्र पाल, उज्ज्वल पाल तथा अतुल सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। बताया जाता है कि हत्या के एक पुराने मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति थी।
विज्ञापन

अब मामले में एडीजे ने सभी पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। कहा कि अर्थदंड अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed