{"_id":"578a75eb4f1c1b5e1b13e01f","slug":"five-people-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से पांच लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से पांच लोगों की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। चौबीस घंटे के भीतर जिला अस्पताल में सर्पदंश के शिकार पांच लोग भर्ती हुए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी अंकित (18) पुत्र जोखूराम को शुक्रवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी अमन (24) पुत्र रामकृपाल शनिवार सुबह खेत में पानी भर रहा था। इसी बीच उसको सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र के विश्रामपुर निवासिनी रीना (23) पुत्री रामपियारे को शनिवार भोर में घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, टांडा थाना क्षेत्र के बादीपुर निवासी मंगला प्रसाद (20) पुत्र दानबहादुर शनिवार को खेत में चरी काट रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच उसे सांप डस लिया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर निवासिनी एकता (27) पत्नी संतोष को शुक्रवार शाम घर में लकड़ी रखने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।