{"_id":"acf7b50a90ce2cb45dc5e21dd9d993e5","slug":"five-new-cases-of-dengue-were-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के पांच नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के पांच नए मरीज
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि बीते दिनों सकरावल में डेंगू से एक तरफ जहां पांच नागरिकों की मौत हो गई थी, वहीं बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए थे। जानकारी होने पर डीएम विवेक के कड़े तेवर के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाना शुरू किया।
विज्ञापन
पिछले दो दिन तक चले कैंप में नागरिकों की भारी भीड़ जांच के लिए उमड़ी थी। सोमवार को तीसरे दिन भी कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की गई। सोमवार को कुल 207 मरीजों का सामान्य परीक्षण किया गया, जबकि 58 लोगों की जांच के लिए खून का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
खराब हालात को देखते हुए चार मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच डेंगू रोग को देखते हुए लोगों ने धार्मिक उपायों की तरफ भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। उधर जिला अस्पताल में टांडा के चार संभावित मरीजों के अलावा एक शहजादपुर का भी मरीज सोमवार को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
सीएमएस डा केएस पाण्डेय ने बताया कि अभी इनमें डेंगू के लक्षण की पूरी पुष्टि नहीं हुई है। एहतियातन भर्ती किया गया है। सीएमओ मेजर डा बीपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी प्रयास तय कर रहा है। मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।