{"_id":"62acbf3be2d6b66ca67a0076","slug":"five-injured-one-referee-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko635658550","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। प्रतिदिन सड़क हादसों के चलते तमाम नागरिक न सिर्फ घायल होते हैं वरन कइयों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। इसका मुख्य कारण तेज रफ्तार व यातायात नियमों का पालन न करना है। हालांकि यातायात नियमों की जागरूकता के लिए अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन इसका कोई खास लाभ नहीं दिख रहा। जरूरत यातायात नियमों के विपरीत चलने वालों पर कार्रवाई की है। इस बीच शुक्रवार को विभिन्न मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने की दशा में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी लवकुश कुमार (32) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय बेवाना के निकट पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर हौजपट्टी निवासी सुनील कुमार (26) शुक्रवार को बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन क्षेत्र निवासी राकेश कुमार (34) गुरुवार को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी विजय कुमार (52) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी हरिशंकर (62) शुक्रवार को उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।