फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five injured including woman in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी रियाज (25) रविवार को सुबह बाइक से गोसाईगंज जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अन्नावां बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव निवासी रंजीत (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय कटेहरी के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी राहुल कुमार (45) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सूरापुर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर निवासी गंगाराम (65) रविवार को सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। बसखारी निवासी अमरावती (55) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed