{"_id":"60c795dd8ebc3ec5ac025f34","slug":"five-injured-including-woman-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko582463065","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया है।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी राहुल कुमार (32) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे, इससे पहले ही चालक वाहन लेकर भाग गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
उधर, अहरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी कुमकुम (45) सोमवार को सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। टांडा थाना अंतर्गत मुबारकपुर निवासी मोहम्मद अनीस बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान अरिया बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहरौली थाना अंतर्गत टीकमपारा निवासी राजनारायण (50) रविवार देर शाम बाइक से रामनगर जाने के दौरान ढोलबजवां गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जलालपुर थाना अंतर्गत रफीगंज निवासी मोहम्मद इमरान बाइक से जलालपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक को टक्कर लगने घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।