{"_id":"e249f5a66463a88a28762c2b1bd865c8","slug":"five-injured-in-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर गांव निवासी रामअनुज दुबे व रामनेवल मिश्र में आबादी की एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष इसे अपनी पुश्तैनी भूमि बताता है तो दूसरा पक्ष सहन दरवाजे की भूमि बताकर कब्जेदारी का दावा करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि उक्त भूखंड पर रामअनुज सहित उनके परिवारीजन गुरुवार को निर्माण करने लगे। इस पर रामनेवल की पत्नी व अन्य परिवारीजनों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में काफी देर तक गाली-गलौज व विवाद होता रहा। हुआ। मामला गाली गलौज के बीच आगे बढ़ गया। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से रामनेवल, अशोक कुमार, मालती व नीता पत्नी रामनेवल को चोटें आयीं। अशोक कुमार की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। दूसरे पक्ष से रामअनुज सहित एक अन्य को चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।