{"_id":"628e72487e77d5618f172ddc","slug":"five-injured-in-vehicle-collision-one-trauma-referee-ambedkar-nagar-news-lko632240448","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी अरविंद कुमार (45) बुधवार को बाइक से बसखारी जा रहे थे। बाजार के निकट उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर निवासी रामअजोर (55) बुधवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी अरुण कुमार (35) मंगलवार को बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी सुशीला देवी (58) बुधवार को उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उधर टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी आलोक कुमार (32) बुधवार को बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।