{"_id":"57dae4294f1c1b0d47d47984","slug":"five-injured-in-accident-including-woman-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत पांच घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत पांच घायल, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत दाउदपुर गांव निवासी विवेक (32) पुत्र छोटेलाल गुरुवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत डिहवा गांव निवासी जयप्रकाश (36) पुत्र हलेशर बुधवार देर शाम बाइक से महरुआ से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत देवरिया बाजार निवासी झुर्री (40) पुत्र झिंगुर व उसकी पत्नी सावित्री (38) बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, सुल्तानपुर जनपद के सुल्तानपुर चौक निवासी प्रवीण गुप्ता गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।