{"_id":"579cebb44f1c1b326721e04f","slug":"five-injured-in-accident-including-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालिका समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बालिका समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत जहीरपुर गांव निवासी देवेंद्र की सात वर्षीय पुत्री अलका शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत रोशनगढ़ गांव निवासी रामतीरथ (40) पुत्र संतराम शुक्रवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी नरेंद्र (28) पुत्र रामनाथ शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी मनोज (22) पुत्र अलगूराम शनिवार सुबह बाइक से महरुआ जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, सुल्तानपुर जनपद के भदिला गांव निवासी राममूर्ति उपाध्याय (75) शनिवार दोपहर आनंदनगर तिराहा के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।