फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five daughters of the district selected in state level hockey team

Ambedkar Nagar News: जिले की पांच बेटियों का राज्यस्तरीय हॉकी टीम में चयन

Sun, 17 Nov 2024 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Five daughters of the district selected in state level hockey team
अंबेडकरनगर। जिले की पांच बेटियों का चयन राज्यस्तरीय हॉकी टीम के लिए किया गया है। बीते माह गोरखपुर में हुई हॉकी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम इन बेटियों को मिला है। अब ये हरियाणा के रोहतक में 22 नवंबर से शुरू हो रही 88वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक अदनान अहमद ने बताया कि बीते माह जिले की टीम ने गोरखपुर में हुई हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय कमेटी ने जिले की पांच बेटियों का चयन राज्यस्तरीय टीम के लिए कर लिया। इसमें रजत पब्लिक स्कूल की मुस्कान, प्रतापी देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औलियापुर की सुषमा गुप्ता, जूनियर राजकीय विद्यालय जलालपुर की मधुलिका, आरबीएस इंटर कॉलेज की अरुणिमा व उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर की अंशिका शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि 20 नवंबर को पांचों चयनित खिलाड़ी सुबह दस बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या पहुंचेंगी। वहां से वे हरियाणा के लिए रवाना हो जाएंगी। जिला क्रीड़ज्ञ अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बलिकाओं के चयन पर खुशी का इजहार किया। कहा कि प्रदेश की टीम जिले की बालिकाओं का खेलना गौरव की बात है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने चयनित बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed