{"_id":"6a57b9a2ddb049b9ec065344","slug":"first-information-report-of-dowry-harassment-against-a-soldier-father-and-two-sisters-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160662-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सिपाही, पिता व दो बहनों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सिपाही, पिता व दो बहनों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रगड़गंज क्षेत्र में आठ जून को सर्विलांस सेल में तैनात आरक्षी सौरभ पांडेय की पत्नी ज्योति पांडेय (30) की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों ने पति सौरभ पांडेय, ससुर संतोष कुमार पांडेय, ननद प्रिया उर्फ लवली और पायल उर्फ बबली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के ब्राह्मणपुरी दक्षिण निवासी उमेश दूबे के मुताबिक उनकी बहन ज्योति ने वर्ष 2017 में मऊ निवासी सौरभ पांडेय से प्रेम विवाह किया था। परिवार ने दोनों के बालिग होने के कारण विवाह स्वीकार कर लिया था। आरोप है कि विवाह के बाद पति, सास-ससुर और ननद दहेज के लिए ज्योति का उत्पीड़न करते रहे। वर्ष 2018 में सौरभ उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए। वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबेडकरनगर की सर्विलांस टीम में तैनात हैं और परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे थे।
भाई का आरोप है कि करीब एक माह पहले ज्योति मायके आई थी और उसने बताया था कि उसके पति के विभाग की एक महिला सिपाही से अवैध संबंध हैं तथा वह उससे विवाह करना चाहता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और तलाक देने तथा आत्महत्या कर लेने तक की बातें कही जाती थी। इसके बाद 30 जून 2026 को सौरभ के मोबाइल से फोन कर परिवार को सूचना दी गई कि ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा चुका था।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण उसकी बहन आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।