{"_id":"67cb2aa0b8443c96d80f7a78","slug":"firing-with-illegal-pistol-during-jaimala-ceremony-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-130792-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जयमाल के समय अवैध पिस्टल से की हर्ष फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जयमाल के समय अवैध पिस्टल से की हर्ष फायरिंग, गिरफ्तार
Fri, 07 Mar 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करता युवक।
- फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। शादी समारोह में जयमाल के दौरान एक युवक ने अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए।
अकबरपुर कोतवाली के लालापुर निवासी मेवालाल वर्मा की बेटी का बृहस्पतिवार को विवाह था। केदारनगर से बरात आई थी। डांस करते हुए बराती पंडाल में पहुंचे। द्वारचार के बाद घराती और बरातियों ने खाना खाया। रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, स्टेज पर पहुंचे एक युवक ने अपने रिश्तेदार से पिस्टल लेकर लोड की और फायरिंग कर दी। इसी दौरान पंडाल में मौजूद किसी व्यक्ति ने अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस ने पंडाल से ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सनी वर्मा निवासी माधवपुर के रूप में की गई। आरोपी ने बताया कि पिस्टल उसके चाचा अरविंद वर्मा की है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अवैध पिस्टल रखने के मामले में अरविंद की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।