फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire sparked by strong wind, more than 12 bighas of wheat crop reduced to ashes

Ambedkar Nagar News: तेज हवा से भड़की आग, 12 बीघा से अधिक गेहूं की फसल राख

Mon, 13 Apr 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fire sparked by strong wind, more than 12 bighas of wheat crop reduced to ashes
जलालपुर तहसील के सेमरा एकडगा गांव में गेहूं के खेत से उठती आग की लपटें। वीडियो का ​​स्कि्रन शाट
अंबेडकरनगर। तेज हवा के बीच लगी आग ने सोमवार को कई गांवों में तबाही मचाई। अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में 12 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील के माधवपुर गांव में दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारण से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक रामप्रसाद तिवारी का डेढ़ बीघा गेहूं जल चुका था। बंदनडीह गांव में भी आग का कहर बरपा। यहां विद्याधर पांडेय, मुकेश, बृजेश, हौंसला प्रसाद, दिनेश कुमार और देवी प्रसाद की करीब साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील के सेमरा एकडगा गांव में दोपहर करीब दो बजे कंबाइन मशीन से गेहूं की मड़ाई के दौरान निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इस घटना में अशोक सिंह के चार बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। टांडा तहसील के हरीनगर चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे लंगड लोहार की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने दुकान के अंदर रखी मशीन और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग तेजी से फैलते हुए पास की बांस की कोठ तक पहुंच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया। केदारनगर के परसन का पूरा गांव में राम प्रसाद वर्मा के खेत में और महुआरी खैरा गांव में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई करने के दौरान मशीन से चिंगारी उठने लगी। चालक की तत्परता से हादसे होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed