फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire in Mall

शॉपिंग मॉल में लगी आग

Thu, 07 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in Mall
फोटो-3, अंबेडकरनगर के एक शॉपिंग माल में आग लगने के बाद उसमें छत के जरिए आग बुझाने की कोशिश करते फायर - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के नई सड़क स्थित शॉपिंग मॉल वी टू मार्ट में गुरुवार पूर्वाह्न एसी केबिल के शार्ट सर्कि ट से आग लग गई। दूसरी व तीसरी मंजिल पर लगी आग से चारों तरफ धुएं का गुबार उठने लगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अकबरपुर फायर स्टेशन से पांच वाहन के साथ फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की जेसीबी मशीन का प्रयोग करने के साथ ही विशेष किट का भी प्रयोग किया गया। एसडीएम व सीओ सिटी भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। नई सड़क पर आवागमन रोककर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग साढ़े तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार नई सड़क स्थित शॉपिंग माल वी टू मार्ट की दूसरी मंजिल से गुरुवार पूर्वाह्न अचानक धूएं का गुबार बाहर निकलने लगा। लॉकडाउन के चलते मौजूदा समय में वी टू मार्ट बंद चल रहा है।
विज्ञापन

धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदार बाहर निकल आए। इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को देने के साथ ही फायर स्टेशन को दी गई। कुछ ही देर में फायर स्टेशन से दो वाहन मौके पर पहुंचे। इसी बीच एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान भी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह के साथ मौके पर आ गए। पुलिस कर्मियों ने नई सड़क पर आवागमन एहतियातन रोक दिया। वहां मौजूद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इस पर अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने अग्निशमन कार्यालय से अन्य तीन वाहनों के साथ ही सभी कर्मचारियों को बुला लिया। गैस कटर से शटर को काटकर दो फायरककर्मी अभिषेक व सुनील कुमार विशेष ब्रीदिंग ऑपरेटिंग किट के साथ अंदर भेजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने अंदर पहुंचकर बताया कि दूसरी मंजिल पर एसी केबिल में आग लगी है। इसके बाद नगर पालिका परिषद से जेसीबी व क्रेन बुलाया गया। मशीनों ने शॉपिंग माल के अगले हिस्से को तोड़ा इसके बाद फायरकर्मियों को तीसरी मंजिल पर पहुंचाया गया। दरअसल आग तीसरी मंजिल पर भी पहुंच चुकी थी। उधर कुछ फायरकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर ऊपर से आग बुझाते हुए नीचे की तरफ उतरना शुरू कर दिया। लगभग साढ़े तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। आग बुझाने में फायरकर्मी जितेंद्र कुमार मिश्र, लक्ष्यराम प्रसाद, घनश्याम यादव, नितिन यादव, सुनील कुमार मौर्या, अभिषेक सिंह, विवेक यादव, रघुनाथ, राजन यादव, रणदीप पटेल, महेशनरायन मिश्र, रविशंकर पटेल, शिवनरायन यादव व भानुप्रताप सिंह का मुख्य योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉपिंग मार्ट में आग लगने के बाद फायर कर्मियों के अदम्य साहस की सराहना गुरुवार को चहुंओर होती दिखी। दरअसल आग की विभीषिका इतनी ज्यादा थी कि शॉपिंग मार्ट में प्रवेश करना बड़े जोखिम के समान था। इसके बावजूद फायर कर्मियों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। अदम्य साहस का परिचय देकर दो पुलिस कर्मियों को विशेष किट के जरिए अंदर भेजा गया, जिससे उनकी सांस न फूल सके। फायर कर्मियों के अलावा अकबरपुर कोतवाली के पुलिस कर्मी भी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुटे रहे। तेज धुएं के चलते तमाम पुलिस कर्मियों को खासी असुविधा भी हुई, लेकिन उन्हें सिर्फ आग बुझाने की ही चिंता दिख रही थी। छह से अधिक पुलिस कर्मी आग बुझाने की कोशिश में पानी से पूरी तरह भीग भी गए, लेकिन वे डटे रहे। पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मौकों पर इसी तरह की भूमिका निर्वाह करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed