फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire erupted from Cingari , nine home Ashes

चिंगारी से भड़की आग, नौ घर राख

Sat, 09 Jan 2016 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fire erupted from Cingari , nine home Ashes

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी बाले निषाद का परिवार शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे घर में ताला बंद कर खेत में काम करने गया था। कुछ देर बाद उसके घर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बाले व अन्य ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से इर्दगिर्द के घरों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सुचना के काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आग में नौ घर पूरी  तरह राख हो गए। बताते हैं कि आग बाले निषाद के घर में चूल्हे की राख में दबी चिन्गारी के भड़कने से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में सबसे अधिक नुकसान गांव निवासी रामजियावन का हुआ। उनके पक्के घर की एक तरफ की दीवार कई जगह से चटक गई।  रामजियावन के अनुसार उसकी तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें कपड़ा, अनाज व अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

इसके अलावा बाले निषाद, राधेश्याम, जगराम, सोभई, संगीलाल, राजाराम, राममिलन व नंदलाल के घर भी पूरी तरह राख हो गए। इन सब घरों की भी लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। सूचना मिलने पर इब्राहिमपुर एसओ पवन कुमार सोनकर  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


वहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। यदि समय पर पहुंच जाती, तो कुछ घरों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सकता था। एसओ ने आवश्यक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed