फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR registered against agent and bank employees in fraud case

Ambedkar Nagar News: ठगी में एजेंट और बैंककर्मियों पर एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 06 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against agent and bank employees in fraud case
अंबेडकरनगर/ विद्युतनगर। मेटलाइफ बीमा एजेंट और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से करीब 50 ग्रामीणों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बीमा एजेंट ने उन्हें पॉलिसियों और धन दोगुना करने का झांसा देकर ठगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एजेंट उमेर अहमद और बैंक के अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एजेंट को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए अयोध्या व बस्ती में टीमें रवाना की गई हैं। एनटीपीसी टांडा के भूमि अधिग्रहण के एवज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जमीन का मुआवजा मिला था, जिसकी धनराशि उनके पंजाब नेशनल बैंक की छज्जापुर शाखा में जमा थी।
विज्ञापन


इसी दौरान, टांडा निवासी बीमा एजेंट उमेर अहमद ने ग्रामीणों के खातों में मुआवजे की रकम आने की खबर मिलते ही उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। उसने पांच साल में धन दोगुना करने का लालच देकर बीमा के नाम पर उनसे नकद व चेक के माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रूपवती देवी से 10 लाख, संगीता देवी से 3.50 लाख, अरविंद कुमार से 6 लाख, सुनीता देवी से 4 लाख, संगीता वर्मा से 1.60 लाख, सूर्यलाल से 9 लाख, सुमित्रा से 4 लाख, राजकुमार से 1 लाख, किस्मती से 4.50 लाख और घनश्याम से 4.22 लाख ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed