फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR lodged in case of beating of youth

Ambedkar Nagar News: युवकों को पीटने के मामले में एफआईआर

Fri, 06 Feb 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of beating of youth
सुलेमपुर। टांडा के सुलेमपुर परसावां निवासी अमित पाल ने शिकायती पत्र में बताया कि दो फरवरी को वह मित्र मुकेश वर्मा की बरात में शामिल होकर सोनू गौड़ व कुलदीप के साथ अयोध्या जिले के बीकापुर गए थे। रात करीब 11 बजे भोजन के बाद सभी लोग कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात लगभग 12:30 बजे इनामीपुर हाईवे फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही संदीप चौधरी, संजय वर्मा, विशाल वर्मा, अभिषेक, आलोक, धर्मेंद्र व दीपू ने उनकी कार को ओवरटेक कर आगे रोक लिया। पीछे से एक अन्य वाहन खड़ा कर रास्ता पूरी तरह घेर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने कार से उन्हें और सोनू गौड़ को खींचकर बाहर निकाला और लाठी, डंडा व रॉड से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल सोनू गौड़ मौके पर बेहोश हो गया। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुंवशी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed