{"_id":"69ff6a1e1ded651b7704732f","slug":"fir-filed-on-two-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1009-156057-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना पंजीकरण पैथोलॉजी का संचालन, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना पंजीकरण पैथोलॉजी का संचालन, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के रामनगर में बिना पंजीकरण पैथोलॉजी संचालन, सरकारी जांच में बाधा डालने और साक्ष्य नष्ट करने के प्रयास के आरोप में आलापुर में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार राय की तहरीर के अनुसार डीएम के निर्देश पर 5 मई को जॉइंट मजिस्ट्रेट अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह के साथ रामनगर स्थित वर्तिका पैथलैब का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अनूप कुमार और अवनीश यादव निवासी मसैना मिर्जापुर ने जांच टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया तथा कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न किया।
जांच के दौरान संबंधित लोगों ने मौके से सीपीयू और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज हटाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। टीम को अभिलेखों की जांच करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि पैथोलॉजी लैब बिना पंजीकरण के संचालित की जा रही थी और नियमों की अनदेखी कर मरीजों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जांच में पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन से जुड़े कुछ साक्ष्य भी मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर आलापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।