{"_id":"6ab16460cdb1b8898e0d2ec1","slug":"fir-filed-against-eight-people-including-the-ex-chief-chief-and-secretary-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-165381-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रधान-पूर्व प्रधान और सचिव सहित आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रधान-पूर्व प्रधान और सचिव सहित आठ पर एफआईआर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर के आमादरवेशपुर में मकान हड़पने के लिए परिवार रजिस्टर में दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने और अभिलेखों में हेरफेर करने के आरोप में एसपी के निर्देश पर प्रधान/प्रशासक अभिमन्यु मौर्य, पूर्व प्रधान संतरा देवी व सचिव सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
हरिओम के अनुसार उनके पिता राधेश्याम दुबे और मां राजकुमारी की मृत्यु हो चुकी है। वह आमादरवेशपुर स्थित अपने पैतृक मकान में रहते हैं। आरोप है कि नसीरपुर निवासी राममनोज ने सचिव व अन्य लोगों की मदद से अभिलेखों में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की। शिकायत में 26 अक्तूबर 2010 को राममनोज की ओर से कराए गए बैनामे का हवाला दिया गया है। हरिओम का कहना है कि इस दस्तावेज में राममनोज का पता नसीरपुर दर्ज है। इसके बावजूद बाद में राममनोज का नाम मनोज दुबे के नाम से आमादरवेशपुर के परिवार रजिस्टर में दर्ज कराया गया।
27 मई 2017 को तत्कालीन ग्राम प्रधान संतरी देवी ने परिवार रजिस्टर में मनोज दुबे और उनकी पत्नी लक्ष्मी का नाम दर्ज होने की पुष्टि की थी। 10 फरवरी 2023 को वर्तमान ग्राम प्रधान अभिमन्यु मौर्य की से जारी प्रमाणपत्र में उनके पिता राधेश्याम दुबे के पुत्र के रूप में उनके नाम के साथ मनोज कुमार का नाम भी दर्ज कर दिया गया था। राममनोज के अलावा आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के लोहरा निवासी शिवप्रसाद और बृजराज यादव पर इस प्रक्रिया में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के विवाद के बाद से हरिओम के खिलाफ थाना और तहसील में लगातार शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन
सीओ आलापुर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस परिवार रजिस्टर, 2010 का बैनामा, 2017 की प्रविष्टि और 2023 में जारी प्रमाणपत्र सहित संबंधित अभिलेखों की जांच कर रही है।