फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Final training of polling personnel will start from today

Ambedkar Nagar News: आज से होगा मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण

Mon, 13 May 2024 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Final training of polling personnel will start from today
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को होने वाले मतदान को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए 14 मई से मतदान से जुड़े कर्मचारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 मई तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी पोस्टल बैलेट के माध्यम मतदान भी कर सकेंगे। इसे लेकर एक दिन पहले सोमवार को सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है। इसमें शामिल होने वाले पीठासीन, मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण 14 मई से 19 मई तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में दिया जाएगा। मतदान में लगे आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को 15 कक्षों में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतः रोजगार उपायुक्त भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि दूसरी पाली का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। 14 मई से प्रत्येक पाली 750-750 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि अंतिम दिन 19 मई को प्रथम पाली अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों, जबकि द्वितीय पाली में लगभग ढाई सौ माइक्रो ऑब्जर्वर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान भी कर सकेंगे। इसके लिए एक कक्ष में विधानसभावार मतपेटिका रखी गई हैं। बताया कि प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने-अपने बूथों का निरीक्षण करें और मूलभूत सुविधाओं को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed