फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fighting poverty and becoming self-reliant, Deputy CM praised

Ambedkar Nagar News: गरीबी से लड़कर बनीं आत्मनिर्भर, डिप्टी सीएम ने सराहा

Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fighting poverty and becoming self-reliant, Deputy CM praised
रविवार को लखनऊ में ​डिप्टी सीएम से सम्मानित होती बैंक सखी रेनू विश्वकर्मा।
अंबेडकरनगर। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर गरीबी को मात देने वाली रामनगर गोविंद साहब, अहिरौली की बैंक सखी रेनू विश्वकर्मा आज क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनको सम्मानित किया। रेनू का जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। बचपन में ही पिता के निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया था। सहारा न होने के कारण रेनू ने वर्ष 2019 में घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने गांव में ब्यूटी पार्लर शुरू किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हार मानने के बजाय बैंक सखी के रूप में नई शुरुआत की।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में रेनू को कई बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन निरंतर प्रयासों ने रंग दिखाया। आज वे बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए प्रति माह 8 से 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू ने बताया कि परिवार में भाई या किसी अन्य पुरुष सदस्य का सहारा न होने के बावजूद उन्होंने शादी के बाद मायके में ही रहकर अपनी मां का हाथ बंटाया और आत्मनिर्भर बनकर परिवार को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की ठानी। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि साहस और परिश्रम से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed