{"_id":"6176f656b26a9e55702b6ccc","slug":"fight-between-two-student-groups-three-injured-ambedkar-nagar-news-lko6017177180","type":"story","status":"publish","title_hn":"किछौछा के दो छात्र गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किछौछा के दो छात्र गुटों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। थाना क्षेत्र के किछौछा में सोमवार की शाम छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया। तनाव को रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा में एक विद्यालय में व्हाट्सएप चैट को लेकर कुछ छात्रों में विवाद हो गया। उस समय स्कूल में शिक्षकों ने समझा कर छात्रों को शांत करा दिया, लेकिन सोमवार की शाम इसे लेकर दोनों छात्र गुट आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। आसपास के नागरिकों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मारपीट में अरशिल कमाल, दानिश व उबैर घायल हो गए। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। दो अलग-अलग वर्ग से मामला जुड़ा होने के चलते तत्काल बसखारी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हालात को देखते हुए मौके पर पुलिसकर्मियों को तनाव फैलने से रोकने के लिए तैनात कर दिया गया। तीनों घायल युवकों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायल अरशिल कमाल सपा नेता रईस का पुत्र है। इसलिए सपा कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखने को मिला। उधर, एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।