फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fewer passengers slowed down the speed of public service buses

Ambedkar Nagar News: कम सवारियों ने रोकी जनता सेवा बसों की रफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fewer passengers slowed down the speed of public service buses
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए शुरू की गई जनता सेवा बसों का संचालन यात्रियों की कमी के चलते प्रभावित हो गया है। कम लोड फैक्टर के कारण अकबरपुर डिपो प्रशासन ने सेवा बंद करने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। अनुमति मिलने के बाद बसों का संचालन पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए कुल 21 मार्गों पर जनता सेवा बसें चलाने की योजना बनाई गई थी। इनमें अकबरपुर से अतरौलिया, कप्तानगंज, कादीपुर-चांदा, बेलघाट, राजेसुल्तानपुर, कटका, बंदीपुर, दुलहुपुर और कम्हरिया समेत अन्य मार्ग शामिल थे। दिसंबर में पांच बसों के साथ सेवा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद इस वर्ष की शुरुआत में कुल आठ मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद बसों को अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल सके। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बसों का लोड फैक्टर महज 14 से 20 प्रतिशत के बीच रहा। राजेसुल्तानपुर-अकबरपुर, कप्तानगंज, कटका समेत अन्य मार्गों पर एक फेरे में बमुश्किल तीन-चार यात्री ही सफर करते थे। यात्रियों की कम संख्या के कारण बसों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कम यात्री मिलने के बाद अकबरपुर डिपो प्रशासन ने करीब दो माह पहले इन बसों का संचालन रोक दिया। अब सेवा को स्थायी रूप से बंद करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।

स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यात्रियों की कमी के कारण मुख्यमंत्री जनता सेवा बंद करने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद सेवा बंद करने अथवा दोबारा संचालन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed