{"_id":"60f315df8ebc3e6d532d42d2","slug":"fertilizer-missing-from-maharua-committee-farmers-upset-ambedkar-nagar-news-lko5874004166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरुआ समिति से खाद नदारद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरुआ समिति से खाद नदारद, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। विकास खंड कटेहरी क्षेत्र के साधन सहकारी समिति महरुआ में यूरिया खाद का संकट है। मौजूदा समय में किसान धान की रोपाई के बाद फसल में यूरिया खाद डालने के लिए परेशान हैं।
कटेहरी विकास खंड क्षेत्र के महरुआ साधन सहकारी समिति से दर्जनों गांव के किसान जुड़े हैं। साधन सहकारी समिति पर खाद की उपलब्धता होने पर किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध हो जाती है। किसानों का आरोप है अक्सर इस समिति पर जरूरत के समय खाद नहीं रहती। इससे किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मजबूर होकर किसान निजी दुकानदारों से महंगे दर पर खाद खरीदने को विवश हैं।
किसान अभिमन्यु सिंह, राधेश्याम व प्रमोद कुमार आदि किसानों ने साधन सहकारी समिति पर अविलंब यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में धान की रोपाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में जो धान पहले रोपे गए हैं, अब उनमें खाद की जरूरत है।
विज्ञापन
समिति पर खाद न मिलने से किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। समिति प्रभारी संदीप दुबे ने बताया कि खाद के लिए पत्राचार किया गया है, जल्द ही यूरिया खाद उपलब्ध होने की उम्मीद है। (संवाद)