फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Female soldier's husband Corona positive, Mahrua market sealed

महिला सिपाही का पति कोरोना पॉजिटिव, सील हुई महरुआ बाजार

Mon, 31 Aug 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Female soldier's husband Corona positive, Mahrua market sealed
अंबेडकरनगर। महरुआ थाने में तैनात सिपाही के पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसकी जानकारी होते ही महरुआ पुलिस ने बाजार को 48 घंटे के लिए सील कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महरुआ पहुंची और महिला पुलिसकर्मी की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जांच के लिए नमूना लिया। उसके पति को अस्पताल भेजने के साथ ही सिपाही को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को महरुआ बाजार वासियों में उस समय हड़कंप मच गया जब महरुआ थाने का पुलिस वाहन बाजार को 48 घंटे के लिए सील किए जाने की सूचना अनाउंसर के माध्यम से दी। बाजारवासियों को बताया गया कि थाने में तैनात एक सिपाही के पति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वह पति के साथ बाजार में एक किराए के कमरे में रहती है। बाजारवासियों के हितों को देखते हुए ही बाजार को सील करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम के अनाउंसमेंट के बाद बाजार में सन्नाटा फैल गया। इधर-उधर घूम रहे लोग भी मौके से चलते बने। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि महिला सिपाही गत दिवस छुट्टी लेकर घर गई थी। बीते दिनों वह पति के साथ महरुआ लौटी। दोनों की 28 अगस्त को पुलिस लाइन में कोरोना जांच करायी गयी थी, इसमें पति की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही की रिपोर्ट अब तक नहीं प्राप्त हुई थी। उसे जांच रिपोर्ट मिलने तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई थी। इसके चलते वह ड्यूटी पर नहीं आ रही थी। रविवार को उसके पति के कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए उसके पति को लेकर चली गई। महिला सिपाही की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही दोबारा जांच के लिए नमूना स्वास्थ्य टीम ने लिया।
जांच रिपोर्ट आने तक महिला सिपाही को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बाजार में किराए के कमरे में रहने के चलते पूरे बाजार को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सोमवार को फायर स्टेशन से वाहन बुलाकर समूचे बाजार को सैनिटाइज किया जाएगा। बाजारवासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बाजार वासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संक्रमित महिला सिपाही के पति को कोई खास परेशानी नहीं है। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसके चलते उपचार के लिए स्वास्थ्य टीम ले जा चुकी है। बाजार को एहतियातन सील किया गया है। बाजार वासियों व आम नागरिकों को इसमें सहयोग देने की जरूरत है। सभी पुलिसकर्मियों की भी जांच करायी जा रही है। -अशोक कुमार सिंह, सीओ भीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed