{"_id":"61082b058ebc3e84261ca553","slug":"feed-the-children-medicine-to-kill-worms-ambedkar-nagar-news-lko58963491","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खिलाएं पेट के कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खिलाएं पेट के कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर सीएचसी पर कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ करतीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता ग?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सोमवार को सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अकबरपुर सीएचसी पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दी जाने वाली दवा का सेवन करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार सभी के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। ऐसे में बच्चों को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।
मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहा कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं कृमि मुक्ति कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष है। इस अभियान के दौरान बच्चों को जरूरी दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी, इसका सेवन करना होगा। चेयरमैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाकर की। सभी से आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि समूचे जिले में यह अभियान चलाया जाएगा। सभी को आंतरिक संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। सभी सीएचसी व पीएचसी पर कार्यक्रम का आयोजन कर नागरिकों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के तहत बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने का सकारात्मक प्रयास है। इसमें बच्चों को आंतरिक संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजॉल नामक टैबलेट दी जाएगी। इससे बच्चों को कई संक्रमण से निजात मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिलदेव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यू अग्रहरि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौतम कुमार मिश्र, फार्मासिस्ट उमाशंकर सिंह, एआरओ अवधेश शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसी राम, एएनएम संध्या यादव एवं मूर्ति वर्मा आदि मौजूद रहे। अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह के आयोजन कर अभियान की शुरुआत हुई।