फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fatima Zahra's life is ideal for women

Ambedkar Nagar News: महिलाओं के लिए आदर्श है फातिमा जहरा की जिंदगी

Thu, 18 Apr 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fatima Zahra's life is ideal for women
अंबेडकरनगर। इस्लाम में मां का दर्जा सबसे बुलंद है। अल्लाह ने मां के पैरों तले जन्नत दी है। हम सभी को अपने बुजुर्गों की इज्जत करनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो। यह बातें बुधवार देर शाम मौलाना अकबर अली वायज ने कहीं। वे अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह में आयोजित मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मौलाना अकबर ने कहा कि आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह की बेटी जनाब फतिमा जहरा ने बेटी, पत्नी व मां के किरदारों को बेहतर ढंग से निभाते हुए महिलाओं के सामने बेहतर आदर्श प्रस्तुत किया। युवतियों व महिलाओं को चाहिए कि उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करें।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि जब अरब में बेटी पैदा होते ही उसे जिंदा गाड़ दिया जाता था तो फातिमा जहरा ने इल्म की रोशनी फैलाई। समाज में फैली इस कुरीति को समाप्त करने का बीड़ा उठाया। इसमें उन्हें कामयाबी भी मिली। बाद में मौलाना ने फातिमा जहरा की शहादत पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े रेहान जैदी ने बताया कि मजलिस बाद अंजुमन अकवरिया रजिस्टर्ड, अंजुमन गुंचे अकबरिया व अंजुमन गुंचे अकबरिया दहन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इस दौरान यासिर हुसैन, कल्बे आबिद, रजा अनवर, गालिब अब्बास, आरिफ अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed