फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Father and two sons injured in tripling

ट्रिपलिंग में पिता व दो पुत्र घायल, एक युवक की हालत गंभीर

Wed, 16 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Father and two sons injured in tripling
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग में जीप की टक्कर लगने से बसखारी थाना अंतर्गत हरैया गांव के निकट बुधवार पूर्वाह्न पिता व उसके दो बेटे घायल हो गए। तीनों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भीटी थाना अंतर्गत सबना तिवारीपुर गांव निवासी रामचेत (65) अपने दो पुत्र रामजनम (45) व रामजनक (35) के साथ एक ही बाइक से बसखारी बाजार स्थित एक अस्पताल जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे हरैया गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में सभी को ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए रामजनम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर निवासी रामकली (45) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासी सुनील कुमार (36) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी मोहम्मद असलम (56) बुधवार सुबह बसखारी बाजार जाने के दौरान बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed