फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Father and son's bail application rejected in murder

Ambedkar Nagar News: हत्या में पिता पुत्र की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Father and son's bail application rejected in murder
अंबेडकरनगर। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव छिपाने के आरोप में पिता पुत्र की जमानत अर्जी अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रत्नेशमणि त्रिपाठी ने खारिज कर दी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वादी गौरव वर्मा ने दर्ज कराए केस में कहा था कि उसके भाई सौरभ का प्रेम संबंध गांव निवासी शंभूनाथ वर्मा की पुत्री से था। वह अक्सर मेरे घर आया जाया करती थी। इसे देखते हुए उसके परिजनों ने उसे बड़ी बहन की ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन

22 फरवरी 2023 को वह अपने भाई की शादी में घर आई। इसके बाद मेरे घर आकर सौरभ को साथ बुला ले गई। अगले दिन सुबह सौरभ का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। उसके दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। शंभूनाथ समेत तीन तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद जेल भेजे गए शंभूनाथ व उसके पुत्र अर्पित ने अवर न्यायालय में जमानत का प्रार्थना पत्र दिया, जो खारिज हो गया। अब सत्र न्यायालय में पिता पुत्र की तरफ से जमानत की अर्जी लगाई गई। एडीजे रत्नेशमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीर पाते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed