फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers should sow sugarcane on time: AA Baig

समय पर गन्ना बोआई करें किसान: एए बेग

Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers should sow sugarcane on time: AA Baig
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। रामगढ़ चीनी मिल की ओर से सोमवार को शरदकालीन गन्ना बोआई का शुभारंभ किया गया। जोहरिया मऊ, बरताल व औरंगाबाद में खेतों में बोआई शुरू कराते हुए मिल के अधिकारियों ने किसानों को बेहतर उत्पादन के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बोआई का उद्घाटन रामगढ़ चीनी मिल के उप अधिशासी निदेशक एए बेग ने जोहरिया मऊ में विवेक अवस्थी, बरताल में जीतू सिंह तथा औरंगाबाद में फरीद बेग के खेत पर किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, समय पर बोआई और उच्च उत्पादक किस्मों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) विजय कुमार शुक्ला, राम नरेश दीक्षित, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना जेके अवस्थी, उप प्रबंधक अवनीश त्रिवेदी, जेपी त्रिपाठी, जोनल अधिकारी विकास पाठक, क्षेत्रीय गन्ना सुपरवाइज़र सुमित पांडेय, जगन्नाथ तिवारी, जीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed