{"_id":"5894c3964f1c1bda22e802d2","slug":"farmers-happy-with-bright-sunlight","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप से खिले किसानों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप
- फोटो : symbolic
कई दिनों से खराब चल रहे मौसम के बीच शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो हाड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। किसानों के चेहरे पर भी चमक दिखी। उनका कहना है कि यदि इसी तरह धूप निकलती रहे तो इससे गेहूं समेत दलहनी व तिलहनी फसलों में तेजी से वृद्धि होगी और उपज भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
बीते दिनों की अपेक्षा लोगों ने शुक्रवार की सुबह जल्दी ही बिस्तर छोड़ दिया। मौसम साफ होने से अकबरपुर नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी रौनक छा गई। सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही। लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
उधर, सुबह से ही तेज धूप निकलने से किसानों के चेहरे भी चमक उठे। अकबरपुर के किसान राधेश्याम व संतराम व भीटी के अमरजीत व अनंतराम ने कहा कि यदि इसी तरह आगे भी तेज धूप निकलती रहे तो इसका गेहूं समेत दलहनी व तिलहनी फसलों की उपज अच्छी होने की संभावना है। ऐसा मौसम होने से फसल में तेजी से वृद्धि होगी।
विज्ञापन