फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers gathered on the second day to collect tokens

टोकन लेने को दूसरे दिन भी जुटे किसान

Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered on the second day to collect tokens
अंबेडकरनगर। आलू जमा करने के लिए टोकन कटवाने को दूसरे दिन भी क्रय विक्रय समिति पर किसानों की भीड़ जुटी रही। किसानों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को यहां पर दो काउंटर खोल दिए गए थे। इसके चलते किसानों को ज्यादा देर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ा। 30 हजार बोरी रखने की क्षमता वाले सहकारी शीतगृह में आलू जमा करने के लिए अब तक साढ़े 6 हजार बोरी का टोकन समिति काट चुकी है। आलू जमा करने से वंचित न हो जाएं, इसके लिए हरसंभव टोकन प्राप्त करने की कोशिश में किसान जुटे हैं।
विज्ञापन

सहकारी शीतगृह शहजादपुर में आलू जमा करने के लिए क्रय विक्रय समिति शहजादपुर में टोकन कटने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। शीतगृह में 30 हजार बोरी लगभग 15 हजार क्विंटल आलू रखने की क्षमता है। सोमवार को टोकन कटने की जानकारी किसानों को हुई तो भारी संख्या में किसान जुट गए। सिर्फ एक कंप्यूटर से टोकन काटने की प्रक्रिया चलने से किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर धक्का-मुक्की करने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

इस पर किसानों ने नाराजगी भी जतायी थी। किसानों का कहना था कि समिति को या तो पहले से टोकन बुकिंग का कार्य शुरू करना था, या फिर जब शुरू हुआ तो कम से कम दो काउंटर खोले जाने थे। परंतु क्रय विक्रय समिति ने सिर्फ एक काउंटर से ही टोकन काटा। इसके चलते किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। किसानों की इस समस्या का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को समिति ने दो काउंटर से टोकन काटने की सुविधा मुहैया कराई। इसके चलते मंगलवार को किसान बड़ी संख्या में तो पहुंचे, लेकिन उन्हें टोकन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। समिति सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अब तक साढ़े छह हजार बोरी का टोकन कट चुका है। निर्धारित क्षमता के अनुसार टोकन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed