फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers are wandering

धान सब्सिडी के लिए भटक रहे किसान

Wed, 12 Aug 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 12 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रकृति की मार से त्रस्त किसानों को कृषि विभाग से समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। धान बीज खरीदने के बाद किसान सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आए दिन बैंक व विभाग का चक्कर लगाने को विवश हैं। बीते दिनों लगभग 6700 किसानों ने सरकारी स्तर पर धान बीज खरीदे, लेकिन अभी तक लगभग डेढ़ हजार किसानों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


वहीं, अब तक जिले के राजकीय बीज भंडारों पर ब्यूटाक्लोर, माइक्रोन्यूटियंट व कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इससे किसान आए दिन कृषि बीज भंडारों का चक्कर काट रहे हैं। ब्यूटाक्लोर आदि धान की फसल में डालने का समय भी अब बीत चुका है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन भले ही किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहा हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका समुचित लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग से संबंधित सामान खरीदने के बाद सरकार द्वारा किसानों के खाते में सब्सिडी भेजने का प्रावधान है। विभाग की देखरेख में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्टॉल लगाकर धान के बेरन के लिए बीज की ब्रिकी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ ब्लॉकों में करीब 6700 किसानों ने स्टाल के माध्यम से बीज खरीदकर सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। लापरवाही की हद ये कि 15 दिन में मिलने वाली  सब्सिडी महीनों बाद भी नहीं मिल सकी है। डेढ़ हजार से अधिक किसानों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया है।

हालांकि विभाग के मुताबिक लगभग 15 प्रतिशत किसानों को ही सब्सिडी नहीं मिली है। विभाग का कहना है कि जिन किसानों को सब्सिडी नहीं मिली है, उनके कागजातों में त्रुटि है। उनमें सुधार कराया जा रहा है, जल्द ही भुगतान सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

एक तरफ किसान धान बीज की सब्सिडी पाने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभाग की उदासीनता के चलते किसानों को धान की रोपाई के बाद खरपतवार नाशक ब्यूटाक्लोर दवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रोपाई का समय समाप्त हो गया, लेकिन ये दवा केंद्रों पर नहीं पहुंची।

कीटनाशक दवाएं व माइक्रो न्यूट्रियंट दवा भी बीज भंडारों पर नहीं पहुंच पाई हैं। अब किसानों को दवाओं के लिए निजी दुकानदारों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसान रामजीत यादव व महेंद्र शुक्ल ने विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है। कहा कि   विभागीय उदासीनता के चलते ही किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


उधर, कृषि विभाग के खाद्य सुरक्षा सलाहकार से जुड़े प्रभारी अनुज कुमार सिंह का कहना है कि बीज भंडारों पर दवाओं की उपलब्धता का प्रयास चल रहा है। वैसे भी किसान प्राइवेट दुकानों से दवा खरीद सकते हैं  और उसके बिल सहित आवेदन पत्र ब्लॉक कार्यालय में जमा कर दें। उनके खाते में शासन से स्वीकृत दवाओं की सब्सिडी राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed