{"_id":"62d842d4e4bcff3b371708b5","slug":"farmer-was-beaten-to-death-in-a-dispute-over-tying-a-bund-ambedkar-nagar-news-lko640386943","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ बांधने के विवाद में किसान की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ बांधने के विवाद में किसान की पीटकर हत्या
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में अधेड़ की हत्या के बाद पीएम हाउस पर मौजूद परिजन व ग्रामीण-सं
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में किसान की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पीड़ित परिजन ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी किराइलाल (45) मंगलवार देर शाम खेत में मेड़ बांध रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच गांव के ही नंदलाल व अन्य वहां पहुंच गए। आरोप के अनुसार लाठी-डंडों से लैस लोगों ने अधेड़ से अभद्रता शुरू कर दी। वे मेड़ बांधने का विरोध कर रहे थे। किराईलाल ने जब अभद्रता किए जाने का विरोध किया तो विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। अधेड़ खुद को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन विपक्षियों के हाथ नहीं रुके।
इस बीच चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच मारपीट में अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेवाना पुुलिस के अनुसार मिली तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।