{"_id":"694edb091946dc36d40da917","slug":"farmer-injured-by-jackal-bite-dies-during-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-147682-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सियार के काटने से घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सियार के काटने से घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत
Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना के खुलासपुर निवासी राम प्रताप (47) की 24 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिसंबर को खेत जाते समय राम प्रताप को सियार ने काट लिया था।
मृतक के भाई हरिकेश के मुताबिक चार दिसंबर को गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। उनके बड़े भाई रामप्रताप मझुई नदी के गाय घाट नरसिंहपुर पर दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार के बाद खेतों से होकर वापस लाैट रहे थे। तभी उनके ऊपर सियार ने हमला कर दिया और चेहरे पर काटने लगा। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दूसरे दिन पांच दिसंबर को उनको इंजेक्शन लगाने के हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 22 तारीख को घर वापस ले आए थे। देर शाम दोबारा तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सर्वदमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।