{"_id":"6a5d079b47bb9ef7a00eaee6","slug":"farmer-dies-after-getting-electrocuted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160943-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
भीटी/सद्दरपुर। भीटी के मझवा गांव में खेत की सिंचाई के बाद मोटर बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान रामचरन निषाद (56) की मौत हो गई।
भीटी के मझवा गांव निवासी विकास निषाद के मुताबिक उनके बाबा रामचरन घर के सामने स्थित लगभग एक बीघा खेत में धान की रोपाई के लिए तैयारी कर रहे थे। रविवार को रोपाई होनी थी, जिसके लिए शनिवार को उन्होंने खेत में पानी लगाया था। रात में बिजली कटौती के कारण खेत पूरी तरह से भर नहीं पाए थे। रविवार सुबह लगभग पांच बजे उन्होंने मोटर चलाकर खेत की सिंचाई फिर से शुरू की।
सुबह करीब 10 बजे, जब खेत में पूरी तरह से पानी भर गया, तो रामचरन पंप का तार बिजली के बोर्ड से निकालने के लिए गए। इसी दौरान कटे हुए तार से करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे चीखे और अचेत होकर वहीं गिर पड़े। उनकी आवाज सुनकर घर पर मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आननफानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी फूलपति देवी पति की के बाद बेसुध हो गईं। बेटे राकेश, राजेश और सुरेश का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि खेत की सिंचाई के दौरान मौत की जानकारी मिली है। तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।