{"_id":"592c659c4f1c1bea53bdb1ce","slug":"farhan-in-highschool-puru-topper-in-inter","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में फरहान तो इंटर में पुरु टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में फरहान तो इंटर में पुरु टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 29 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की उम्मीदों को नए पंख लग गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स ने जमकर खुशी का इजहार किया। हाईस्कूल के फरहान ने 96.4 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट के पुरु दुबे ने 93.7 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में जिला टॉप किया।
विज्ञापन
हाईस्कूल में अरीबा को दूसरा जबकि अलका तिवारी व श्रुति को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। इंटरमीडिएट में सरस व आदित्य दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। द काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने दसवीं व 12वीं परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित किए।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा सुबह से ही जिले के अकबरपुर नगर स्थित एकमात्र सेंट पीटर्स विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय प्रशासन को रहा। परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल में पंजीकृत 98 व इंटरमीडिएट में पंजीकृत 61 छात्र-छात्राओं में सभी को सफलता मिली।
विज्ञापन
हाईस्कूल के फरहान 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व जिले में अव्वल रहे, तो अरीबा 95.8 प्रतिशत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अलका तिवारी व श्रुति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। चौथा स्थान प्राप्त करने वाली तनीषा अग्रवाल व विभाष दुबे को 94.4 प्रतिशत अंक मिला।
इसी तरह इंटर के पुरु दुबे 93.7 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर रहे सरस को 92.5 प्रतिशत अंक मिला तो आदित्य 91.25 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 92.2 प्रतिशत अंक के साथ अजहर महमूद चतुर्थ, तो 86.5 प्रतिशत अंक के साथ सौरभ सिंह को पाचवां स्थान मिला।