{"_id":"1a47f37e7b6d8745c932328a4144548c","slug":"extorted-clerk-for-two-lacks-rupee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक से मांगी दो लाख की रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक से मांगी दो लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लिपिक की शिकायत के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रहा है। आरोपी पिछले तीन माह से जौनपुर के एक बदमाश का हवाला देकर यह रकम मांग रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच पीड़ित ने अहिरौली पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने अपने माध्यम से नंबर की जांच कराई तो नंबर का लोकेशन अहिरौली थाना क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के जरुखा गांव निवासी घनश्याम खेमराज इंटर कॉलेज खेमापुर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि उनसे करीब तीन माह से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत अहिरौली पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
कुछ दिन तक बदमाशों ने फोन नहीं किया पर पिछले कुछ दिनों से पैसे के लिए तरह तरह की धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने लखनऊ से व्यक्तिगत स्तर पर संबंधित नंबर को सर्विलांस पर लगवाया और जांच करवाई।
इसमें पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी जा रही है उसका लोकेशन अहिरौली थाना क्षेत्र में ही है जबकि बदमाश लिपिक से जौनपुर निवासी होने की बात कह रहे थे। सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद अहिरौली पुलिस ने पिलखावां गांव निवासी एक युवक तथा उसके दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इस बाबत एसओ राजेश यादव ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।