फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Expectations from Rail Budget

रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य हो तेज, न बढ़े रेलवे किराया

Fri, 31 Jan 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Expectations from Rail Budget
फोटो 22 अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे क्रासिंग पर अभी तक पास नहीं हो सका अंडरपास। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। रेल लाइन दोहरीकरण की प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। ऐसे में उम्मीद है कि रेल बजट आने के बाद इसके निर्माण में तेजी आ सकती है। लंबे समय से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अंडर पास के निर्माण की मांग भी इस रेल बजट में पूरी होने की उम्मीद है। नागरिकों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रहे लोगों पर अतिरिक्त भार न पड़े, इसके लिए यात्री किराया नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही बुनकर नगरी टांडा से मुंबई व दिल्ली तक यात्री ट्रेन चलाए जाने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

शनिवार को आने वाले रेल बजट से नागरिकों ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व जाफरगंज से अकबरपुर होते हुए बाराबंकी तक डबल रेलवे लाइन बिछाए जाने के प्रस्ताव को सरकार ने हरी झडंी प्रदान की थी। इसे लेकर प्रक्रिया तो शुरू हुई, लेकिन अब तक इसे धरातल पर नहीं लाया जा सका। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अंडर पास की सख्त जरूरत है। इसके न होने से अक्सर अचानक प्लेटफार्म बदले जाने पर दिव्यांगों व बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। रेल बजट में उम्मीद है कि इसे ध्यान में रखा जाएगा। रेल बजट आने से एक दिन पहले जब इस संबंध में गणमान्य नागरिकों से वार्ता की, तो उन्होंने कुछ इस प्रकार से अपने विचार रखे
विज्ञापन

जाफरगंज से टांडा एनटीपीसी तक विद्युतीकरण होने के बाद मालगाड़ी तो चल रही है, लेकिन यात्री ट्रेन नहीं चल रही। यदि यात्री ट्रेन का भी संचालन शुरू कर दिया तो इसका व्यापक लाभ यात्रियों को मिलेगा। उम्मीद है कि इस बजट में इलेक्ट्रिक यात्रा ट्रेन के संचालन पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, यात्री
टांडा से मुंबई व दिल्ली तक यात्री ट्रेन के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रत्येक बार के रेल बजट में झटका ही लगता है। कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने व यात्रियों के हित को देखते हुए टांडा से यात्री ट्रेन के संचालन को इस रेल बजट में जगह मिलने की उम्मीद है।
सऊद आलम, कपड़ा व्यवसायी
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अंडर पास के निर्माण की सख्त जरूरत है। कारण यह कि अक्सर देखा जाता है कि अचानक प्लेटफार्म बदल जाने से दिव्यांग व बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार की मुश्किल उठानी पड़ती है। अक्सर उनके साथ आए लोग उन्हें गोदी में उठाकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाते देखे जाते हैं। ऐसे में अंडर पास बनाए जाने को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
गणेश, यात्री
कुछ ट्रेन अभी भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पाता है। ऐसे में यात्रियों के हित को देखते हुए इन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर करने को लेकर रेल बजट में ठोस कदम उठाया जाएगा।
संजय चतुर्वेदी, कर्मचारी
जाफरगंज से बाराबंकी तक डबल रेल लाइन के निर्माण को हरी झंडी तो प्रदान कर दी गई है, लेकिन उसका निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। इससे अच्छी ट्रेनों का लाभ जनपदवासियों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में रेल बजट के दौरान इसे गंभीरता से लेना होगा।

वीके सिंह, व्यवसाई
ट्रेनों की संख्या में तो वृद्धि की जा रही है, लेकिन व्यवस्थाओं में वृद्धि नहीं की जा रही है। ट्रेनों का संचालन समय पर भी नहीं होता है। ऐसे में यात्रियों के हित को देखते हुए न सिर्फ ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित किया जाए बल्कि यात्री किराया भी न बढ़ाया जाए।
रवि चतुर्वेदी, कृषक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed