फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Exemption to roadways buses, strictness on other vehicles

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बसों को छूट, अन्य वाहनों पर रही सख्ती

Wed, 24 Jan 2024 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Exemption to roadways buses, strictness on other vehicles
अंबेडकरनगर। जिले की सीमा पर बुधवार को सख्ती के बीच वाहनों को अयोध्या होकर जाने की छूट मिल गई। इसमें मुख्य रूप से राज्य परिवहन निगम की बसें शामिल रहीं। इससे यात्रियों को राहत महसूस हुई। हालांकि अन्य वाहनों के जाने पर रोक रही। बेहद जरूरी होने पर ही आवश्यक जांच पड़ताल के बाद कुछ वाहन आगे भेजे गए। रोडवेज बसों के अलावा 26 जनवरी क अन्य वाहनों के रूट डायवर्ट रहेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से सभी तरह के वाहनों का अयोध्या की तरफ प्रवेश रोक दिया गया था। इससे पहले 22 जनवरी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के घंटों बाद देर रात से वाहनों छूट दी गई। मंगलवार सुबह से रोडवेज की बसें अहिरौली, गोसाईगंज होकर अयोध्या की तरफ गईं। बाद में इन बसों को भी डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को देर रात तक सभी तरह के वाहन अयोध्या की तरफ जाने से रोके दिए गए। उम्मीद थी कि बुधवार को भी यही सख्ती जारी रहेगी। हालांकि प्रशासन ने अयोध्या के अधिकारियों व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद तय किया कि यात्रियों के हित में राज्य परिवहन निगम की बसों को अयोध्या की तरफ जाने की छूट दी जाए। इसके बाद बुधवार सुबह से निगम बसों को अलग-अलग बैरियर से पार कराकर अयोध्या की तरफ भेजा गया। इससे यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम सीवी राम ने बताया कि कुल 43 बसें बुधवार को गोसाईगंज से होकर अयोध्या व लखनऊ की तरफ गईं। उधर इन बसों की विशेष तौर पर जांच अन्नावां व यादवनगर बैरियर पर हुई।


अन्य वाहनों को किया गया डायवर्ट
अहिरौली, भीटी व इब्राहिमपुर थाना क्षेत्रों में अयोध्या की तरफ जाने वाले मार्गों पर बने बैरियर से राज्य परिवहन निगम की बसों के अलावा अन्य वाहनों को मुख्य रूप से डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि इसमें एंबुलेंस, मरीजों से जुड़े निजी वाहन, सरकारी सेवा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों तथा दैनिक उपभोग की वस्तुओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई। निजी जीप व कार आदि को भी वापस कर दिया गया। ऐसे वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर आगे की तरफ गए।


26 तक बढ़ा डायवर्जन
अयोध्या की तरफ वाहनों का रूट डायवर्जन 26 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसका पालन कराया जा रहा है। फिलहाल राज्य परिवहन निगम की बसों को ही अभी अयोध्या होकर जाने की छूट है। - विशाल पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed