फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Excitement shown in the handicapped and aged voters

दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं में दिखा उत्साह

Thu, 09 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Excitement shown in the handicapped and aged voters
चुनाव - फोटो : symbolic

विधानसभा क्षेत्र आलापुर के चुनाव में गुरुवार को दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं ने भी अपना दम दिखाया। लोकतंत्र की मजबूती तय करने को वे भी मतदान केंद्रों पर पहुंचने से नहीं हिचके। कोई ठेले पर बैठकर बूथों तक पहुंचा तो कोई परिवारीजनों के सहारे से। मतदान के बाद ऐसे सभी लोगों के चेहरे पर सुकून का भाव साफ-साफ दिख रहा था।

विज्ञापन


भारतीय लोकतंत्र की मजबूती शायद कुछ ऐसे ही दृश्यों के चलते पूरी दुनिया में जानी जाती है। दरअसल गुरुवार सुबह जब आलापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो इसमें भागीदारी के लिए बड़ी तादाद में दिव्यांगों व वृद्ध जन की भी भागीदारी सामने आयी।
विज्ञापन


यूं तो लगभग सभी चुनावों में ऐसे लोग अपनी भागीदारी तय करते आए हैं लेकिन इस बार चुनाव आयोग व प्रशासन द्वारा मत-प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों के चलते भी बड़ी तादाद में दिव्यांग व वृद्ध वोटर अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचे। राजेसुल्तानपुर बूथ पर मिले दिव्यांग अखिलेश निषाद ने कहा कि जब हम अन्य सभी कार्य में भागीदारी करते हैं तो फिर मतदान से ही किनारा कसना कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं मिले मोहम्मद अकरम ने कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। इससे हम अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने में अपनी भागीदारी तय करते हैं। अन्नापुर मतदान केंद्र पर बीमार होने के बावजूद वोट देने पहुंची हुई थी लीलावती तो इसी केंद्र पर बुजुर्ग महिला विनीता व कंचन ने भी परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। मसेना मिर्जापुर बूथ पर कमला के साथ मतदान करने पहुंची वृद्ध महिला मालती ने कहा कि वे दशकों से लगभग प्रत्येक चुनाव में मतदान करती आ रही हैं। इस चुनाव में भी मत देकर उन्होंने अपना कर्तव्य पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed