फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ex-wife and lover arrested in teacher murder case

शिक्षक हत्याकांड में पूर्व पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ex-wife and lover arrested in teacher murder case
भीटी। शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर मृतक की पूर्व पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत थरिया कला के मजरा पहली मिश्र का पुरवा निवासी रामशंकर मिश्र (46) की शनिवार को दोपहर विद्यालय से वापस आते समय भीटी थाना क्षेत्र के इटवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लघुशंका करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या होने की खबर फैलते ही जिले में सनसनी फैल गई। सर्किल के तीनों थाने की पुलिस सहित एएसपी व एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया था। शिक्षक के भाई रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी सुनीता पांडेय व उसके प्रेमी रवि पांडेय के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी रवि पांडेय को एलआईसी ऑफिस से तथा सुनीता पांडेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को लाइसेंसी रिवॉल्वर से छह गोली मारने की पुष्टि की है। हत्या के आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार भी हो चुका है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed