फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Everyone vote to strengthen democracy

लोकतंत्र मजबूत करने को सभी करें मतदान

Thu, 16 Dec 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Everyone vote to strengthen democracy
अंबेडकरनगर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में अनोखे अंदाज में मतदाताओं को जागरूक करते छात्र-छात्राए - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करना देश के प्रत्येक मतदाता की नैतिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र एवं राष्ट्रीयता के जीवंत स्वरूप को शाश्वत बनाए रखने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। इसके बिना मजबूत राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। यह विचार बुधवार को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने प्रकट किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि यदि उनकी उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, तो वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य बढ़वाएं, साथ ही अन्य लोगों को भी मतदाता बनने व मतदान करने का महत्व समझाएं। कॉलेज के छात्रों ने भगवान गणेश व वीर हनुमान का स्वरूप रखकर अनोखे ढंग से मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जागरूकता रैली। इससे पहले कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया। कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने युवाओं से आम नागरिकों को जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसमें अपना योगदान दे। प्रभारी डीआईओएस तारा वर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन लगातार महिलाओं के मतदाता अनुपात को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। ऐसे में महिलाओं व बेटियों की जिम्मेदारी है कि वह मतदाता बनने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

बाद में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर मार्च किया। विद्यार्थियों के दल की अगुवाई भगवान गणेश, वीर हनुमान व मां सरस्वती के वेष बनाकर की गई। बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। जागरूकता रैली का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयराज मिश्र ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह आम नागरिकों को मतदाता बनने व मतदान करने के प्रति जागरूक करें। प्रभारी डीआईओएस डॉ. तारा वर्मा ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि युवाओं की इसी भागीदारी से आम जनता को जागरूक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed