{"_id":"62780a32f03f76028b48c8ae","slug":"everyone-must-respect-mother-ambedkar-nagar-news-lko6296843127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का सम्मान जरूर करें सभी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का सम्मान जरूर करें सभी लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में केक काटकर मनाया गया मातृ दिवस।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मातृ दिवस रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लास से मनाया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दहीरपुर स्थित वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अंशू बग्गा ने टीम के साथ 16 वृद्धाओं के साथ केक काटा। अन्नापुर स्थित विद्यालय में भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने मां की ममता पर प्रकाश डाला।
मातृ दिवस के मौके पर जगह-जगह विविध आयोजन कर मां के व्यक्तित्व एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आलापुर तहसील क्षेत्र के अन्नापुर स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने मां की ममता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां अपने बच्चों को कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना कर पालती पोसती है। बड़ा करती है। वह उसकी प्रत्येक गलतियों को नजरअंदाज कर देती है। युवाओं के साथ ही सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी मां का सम्मान जरूर करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो मां सम्मान नहीं करते। जब मां की उम्र अधिक हो जाती है, तो उन्हें वृद्धाश्रम में भेज देते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि मां न होती, तो सृष्टि न होती। अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं पर दो घरों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि बालिका शिक्षा पर जोर दें।
विज्ञापन
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह व डॉ. पूनम राय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं का सम्मान जरूर करें। कॉलेज चेयरमैन बनवारीलाल यादव, प्रबंधक सुनील यादव व प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर ज्ञानचंद्र यादव, रमेशचंद्र यादव, आशा यादव आदि मौजूद रहे। ग्रीफिन पब्लिक स्कूल अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने मातृ दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रशांत पांडेय, विनोद दुबे, अजय श्रीवास्तव, अरविंद मिश्र, अरुण चतुर्वेदी, मंगेश, गुरुचरन श्रीवास्तव, विवेक आदि मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम में महिलाओं के साथ काटा केक
जिला मुख्यालय के दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अंशू बग्गा ने डॉ. प्रतिमा दास, मानस वर्मा, ऋषभ सावंत व संगीता सिंह के साथ पहुंचकर 16 वृद्ध महिलाओं के साथ मिलकर केक काटा। पंख संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने वृद्ध महिलाओं से कहा कि वे सब ही उनके बेटे व बेटियां हैं। मातृ दिवस पर आप सब अकेला न महसूस करें। इसलिए हम सब यहां पहुंचे हैं। युवाओं की तरफ से महिलाओं के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया। अंशू बग्गा ने कहा कि बुजुर्गों की खुशियां इसी प्रकार से बरकरार रहें, इसके लिए उनकी संस्था आगे भी विविध प्रकार के आयोजन करती रहेगी।