{"_id":"628a73d997f15a7ab7390a4a","slug":"every-encroachment-on-the-drain-will-be-removed-ambedkar-nagar-news-lko631792399","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली पर किया हर अतिक्रमण हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली पर किया हर अतिक्रमण हटेगा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में ईओ नगर पालिका को निर्देश देते डीएम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर में नाली पर किया गया हर कब्जा हटेगा। इसमें किसी को कोई गलत फहमी नहीं पालनी है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने रविवार को अकबरपुर नगर के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया। दो दिन चले अतिक्रमण विरोधी अभियान में पक्षपात करने को लेकर नागरिकों की नाराजगी को अमर उजाला द्वारा सामने लाये जाने के बाद डीएम स्वयं जायजा लेने निकले थे। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कड़ी हिदायत दी कि मनमाने ढंग से यह अभियान नहीं चलेगा। इसमें जहां भी नाली पर निर्माण पाया जाए, उसे हटा दिया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा में संबंधित व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान दो दिन तक चलने के बाद रविवार को जब यह रुका हुआ था तो डीएम ने औचक निरीक्षण करने का फैसला किया। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को चले अभियान में अतिक्रमण विरोधी टीम पर मनमानी करने के आरोप लगे थे। इसमें गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चला देने के अलावा तमाम लोगों को छोड़ दिये जाने का आरोप लगा था। रविवार को इन्हीं सब हालात का जायजा लेने निकले डीएम ने एसडीएम पवन जायसवाल व अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह को साथ लेकर अभियान के तौर तरीकों को देखा।
डीएम ने अपना काफिला लोहा मंडी शहजादपुर में रोका, वहां कई दुकानदारों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि नाली पर अतिक्रमण हटा लिया जाए। ऐसा न होने पर बुलडोजर का प्रयोग कराकर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। डीएम का काफिला यहां से शहजादपुर चौक पहुंचा। फिर सब्जी मंडी होते हुए डीएम दोस्तपुर चौराहे पहुंचे। इन सब क्षेत्रों में भी डीएम ने तमाम अतिक्रमण देखा। इसके बाद डीएम नई सड़क स्थित होटल के निकट पहुंचे। वहां वाहन से उतरकर उन्होंने नाली पर बने चबूतरों को तोड़ने का निर्देेश दिया। डीएम ने इसके बाद पुराने तहसील तिराहे होते हुये अयोध्या मार्ग स्थित चुंगी नाका तक के क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन
लौटते समय डीएम ने अधिशाषी अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहा कि सही तरीके से अभियान चलाया जाय। किसी भी क्षेत्र में न तो अपने मन से कोई ज्यादा कार्रवाई करनी है और न ही किसी को कोई छूट देनी है। मैं फिर अभियान की समाप्ति पर जायजा लूंगा। यदि उस समय कोई भी अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।