{"_id":"67684ef228c34c682901f097","slug":"even-after-seven-years-shops-could-not-be-allotted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126599-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सात वर्ष बाद भी दुकानों का नहीं हाे सका आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सात वर्ष बाद भी दुकानों का नहीं हाे सका आवंटन
Sun, 22 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
रामनगर बाजार में बनी दुकानों का नहीं हो सका आवंटन।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। लाखों खर्च कर जिला पंचायत द्वारा रामनगर बाजार में बनाई गई 24 दुकानें सात वर्ष बाद भी किसी को आवंटित नहीं हो सकी हैं। खाली पड़ी बिल्डिंग में ग्रामीण पुआल रख रहे हैं। वहीं, देखरेख के अभाव में बिल्डिंग की फर्श टूटने लगी है तो शटर भी क्षतिग्रस्त होने लगे हैं।
लगभग सात वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा रामनगर बाजार के न्योरी रोड पर 50 लाख रुपये से अधिक खर्च कर 24 दुकानों का निर्माण कराया गया। इसका उद्देश्य यह था कि लोगों को इन दुकानों को किराए पर दिया जाएगा, जिससे लोग स्वरोजगार कर सकेंगे। साथ ही इससे मिलने वाले किराए से जिला पंचायत के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। निर्माण कार्य पूरा हुआ तो लोगों को लगा कि अब इसका आवंटन भी जल्द कर दिया जाएगा। हालांकि कमरे के आवंटन के लिए लगने वाले सिक्योरिटी की राशि बाजार रेट से ज्यादा होने से लोगों को पीछे हटना पड़ा। करीब सात वर्ष हो गए, लेकिन दुकानों के आवंटन करने को लेकर फिर से कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।
बिल्डिंग की मौजूदा हालत यह है कि कहीं फर्श टूट चुकी है तो कमरों में लगे शटर में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों ने तो उसमें पुआल आदि भी रख लिया है। स्थानीय अमन तिवारी, भोला तिवारी, नीरज यादव, मंतराम यादव, श्यामसुंदर उपाध्याय आदि का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने कर बिल्डिंग तो तैयार कर दी गई, लेकिन उसके आवंटन को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। यह सिर्फ पैसे की बर्बादी है। जिम्मेदारों को अविलंब दुकानों के आवंटन के लिए प्रक्रिया अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी आवंटन की प्रक्रिया
जल्द ही बिल्डिंग की क्षतिग्रस्त फर्श आदि की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -विनोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत